Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: कुछ IAS अफसर हैं उत्तराखंड में, जिनकी तारीफ सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के बाहर भी होती है। बेशक इस लिस्ट में दीपक रावत का नाम भी है। दीपक रावत को भले ही नई जिम्मेदारी मिली है लेकिन गरीब और बेसहारा लोगों के लिए उनके दिल में पहले भी जगह थी और अभी भी जगह है। हरिद्वार के डीएम रह चुके दीपक रावत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आज ही आया है। एक गरीब रिक्शे वाला अपने रिक्शे के साथ बाहर बैठा है। वो उस रिक्शे में बैठकर ही अपनी मेहनत की कमाई से खाना खा रहा है। खाने के लिए रोटी तो है लेकिन रहने के लिए छत नहीं है। ऐसे में रिक्शे वाला अपने रिक्शे पर ही सो जाया करता है। रहने के लिए एक अदद छत मिल जाए, किसी गरीब शख्स को और क्या चाहिए? इस बीच दीपक रावत वहां से गुजर रहे थे और उनका ध्यान रिक्शे वाले की तरफ गया। दीपक रावत ने उससे बातचीत की और उसकी परेशानी जानी।