Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कॉलेजों में इन दिनों पढ़ाई को छोड़कर बाकी सबकुछ हो रहा है। कुछ दिन पहले चमोली के गोपेश्वर कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज मे तोड़फोड़ की थी और अब पौड़ी के कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से खूब लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ा तो कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है, पर हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। छात्र डरे हुए हैं, वहीं पूरे कॉलेज परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना सोमवार की है। छात्रों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कोई भी पक्ष समझौते के लिए तैयार नहीं था, जिस वजह से झगड़ा बढ़ता गया। पहले छात्र एक-दूसरे को अपशब्द कहते रहे, फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।