गढ़वाल में लहरों का कहर, युवक को अपने साथ खींच ले गई उफनदी नदी..देखिए वीडियो

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो देखकर हर कोई दंग है, हैरान है...आपभी देखिए
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: young man drowned in Alaknanda River
Image: young man drowned in Alaknanda River

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में लहरें तबाही मचा रही हैं, आसमान से बरसते बादल अब आफत बनने का काम कर रहे हैं। सुबह ही खबर सामने आई थी कि टिहरी और चमोली जिले में अतिवृष्टि से भूस्खलन हुआ है। एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 11 से ज्यादा घर सैलाब में बह गए। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो श्रीनगर गढ़वाल से 10 किलोमीटर दूर फरासू के पास का बताया जा रहा है। वास्तव में ये वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। उफनती नदी युवक को चंद सेकेंड में ही अपने साथ बहाकर ले गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर एक युवक रास्ता खुलने का इंतजार कर रहा था। अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा, इसी वक्त युवक घबरा कर स्कूटी समेत अलकनंदा नदी में जा गिरा। उसका शरीर नलबे में आधा दब गया था। पास खड़े लोग कोई मदद नहीं कर पाए क्योंकि नदी तक जाने का कोई रास्ता नहीं बचा था। ये आप वीडियो में भी देख सकते हैं।

इसी दौरान युवक मलबे से बाहर निकलने की कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता। उफनती अलकनंदा नदी उसको बहाकर ले गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: