उत्तरकाशी में पसरा मातम, मलबे से 11 लाशें निकाली गईं..10 तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

उत्तरकाशी में आपदा से हाहाकार मचा है, प्रभावित इलाकों में हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: uttarkashi flood update pic
Image: uttarkashi flood update pic

: इस वक्त उत्तराखंड बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बारिश ने पहाड़ों में जमकर कहर बरपाया है। उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही ने साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा की कड़वी यादें ताजा कर दीं। यहां मलबे में दबे 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 7 लोग अब भी लापता हैं। सेना मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी है। इलाके में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। आपदा प्रभावितों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बचाव दल ने आपदा प्रभावित गांवों से 10 लोगों को निकाला। जिनमें से 7 लोगों को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभावितों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने 3 चॉपर लगाए हुए हैं। उत्तरकाशी में बिगड़े हालात ने प्रदेश सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।

  • आराकोट में सबसे बुरा हाल

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 1/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    आराकोट के बाद सबसे ज्यादा बुरे हालात माकुड़ी, डगोली और टिकोची में गांवों में हैं। यहां राहत और बचाव का काम जारी है।

  • 17 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 2/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    एएनआई का कहना है कि अब तक 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में ये आपदा वास्तव में विकराल है।

  • हर गांव से लोग लापता

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 3/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    माकुड़ी से 5, आराकोट से 4 और सनेल-टिकोची से एक-एक शव बरामद हुआ है। इन गांवों के 7 लोग अब भी लापता हैं।

  • हर तरफ तबाही

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 4/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    यू समझ लीजिए कि हर तरफ बस तबाही ही तबाही नजर आ रही है। लोग डरे हुए हैं और थोड़ी सी बारिश के बाद ही घबराने लगे हैं।

  • घाटी में पसरा मातम

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 5/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    आपदा में अपनों को खो चुके लोग बिलख रहे हैं। लोग आपदा के साथ ही बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का खामियाजा भी भुगत रहे हैं।

  • आफत बनकर टूटी बारिश

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 6/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    बारिश आफत बनकर लोगों की जान लील रही है, लेकिन दून अस्पताल का आईसीयू वार्ड पिछले 3 दिन से बंद है।

  • लोगों को मिल रहा है इलाज

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 7/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    ऋषिकेश एम्स को छोड़कर दूसरे जिलों के अस्पतालों में भी आईसीयू वार्ड नहीं हैं, जिस वजह से लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा।

  • अलर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 8/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    आराकोट और चकराता से एयरलिफ्ट कर लाए गए आपदा के 7 घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • कुछ लोगों की हालत स्थिर

    uttarkashi flood update pic
    Pic: 9/ 9
    Image: uttarkashi flood update pic

    दून अस्पताल में भर्ती 4 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।