नैनीडांडा के शिक्षक धर्मेंद्र सिंह नेगी KBC में पहुंच गए हैं, इन दिनों वो मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Dharmendra singh negi from Uttarakhand On KBC's Hot Seat
: टीवी के मशहूर क्विज रियेलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। KBC लोगों के बीच कितना लोकप्रिय है, ये तो आप जानते ही हैं। कई लोग तो केबीसी में रकम जीतने नहीं, बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने, उनसे हाथ मिलाने का सपना लेकर जाते हैं। अब सपने तो सपने हैं, देखते सभी हैं, पर सच कुछ ही लोगों का होता है। ऐसे ही खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं उत्तराखंड के धर्मेंद्र सिंह नेगी। धर्मेंद्र को केबीसी की कॉल आ गई है। कॉल आते ही वो मुंबई निकल गए। पता चला है कि इन दिनों वो महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं। धर्मेंद्र केबीसी में पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केबीसी में एंट्री तक का सफर तो उन्होंने पूरा कर ही लिया है, अब उम्मीद है कि वो जल्द ही हॉट सीट पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ गुफ्तगू करते दिखेंगे। आगे जानिए धर्मेंद्र सिंह नेगी जी के बारे में कुछ खास बातें
यह भी पढें - पहाड़ के ‘मांगल’ गीत यू-ट्यूब पर आते ही सुपरहिट, पांडवाज़ लाए हैं यादगार तोहफा..देखिए
चलिए अब आपको धर्मेंद्र सिंह नेगी के बारे में थोड़ी जानकारी और देते हैं। आप भी अपना ज्ञान बढ़ाइए। धर्मेंद्र सिंह नेगी रिखणीखाल के चुरानी गांव के रहने वाले हैं। पेशे से शिक्षक हैं। नैनीडांडा के स्कूल में पढ़ाते हैं। इसके साथ ही उन्हें साहित्य में भी गहरी रुचि है। लेखक बिरादरी में हर कोई उन्हें पहचानता है। केबीसी में सेलेक्ट होने के बाद धर्मेंद्र सिंह मुंबई पहुंच गए हैं। इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से रिखणीखाल के लोग बहुत खुश हैं। उनकी जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। केबीसी में सेलेक्शन होना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। हर साल हजारों लोग करोड़पति बनने का ख्वाब लेकर केबीसी की तैयारी करते हैं। अब तो इसके लिए बकायदा कोचिंग भी दी जाती है। ऐसे में उत्तराखंड के एक शिक्षक का केबीसी में पहुंचना बड़ी बात है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी धर्मेंद्र सिंह नेगी को ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है उन्हें जल्द ही हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा, और लाखों उत्तराखंडी उन्हें करोड़पति बनते देखेंगे।