7वीं में पढ़ने वाले अभिषेक ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि स्कूल में दी गई डांस पर्फार्मेंस उसे रातों-रात हीरो बना देगी...देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: pithoragarh student dance video got viral
: उत्तराखंड में हुनरमंदों की कमी नहीं है। बस जरुरत है तो इन्हें सही मौका और सही मंच देने की। यूं तो इन हुनरमंद होनहारों के वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, पर इस बार बात कुछ अलग है। उत्तराखंड के एक नन्हे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। यहां हम आपको वो वीडियो भी दिखाएंगे और इस बच्चे के बारे में भी बताएंगे। सबसे पहले बात करेंगे वीडियो की। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस वीडियो में एक बच्चा केसरी फिल्म के गीत तेरी मिट्टी पर थिरकता दिख रहा है। देशभक्ति से सराबोर इस गाने पर ऐसा स्लो मोशन डांस भी हो सकता है, ये आपने भी नहीं सोचा होगा। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं, बच्चे के डांस की तारीफ कर रहे हैं। तारीफ करना बनता भी है, बच्चे ने इतना जबर्दस्त डांस जो किया है।
यह भी पढें - इस बार गढ़वाल में मनाइए SUPER SUNDAY, चिरबिठिया मैराथन पर पांडवाज का ये गीत देखिए
अब आपको बताते हैं कि वीडियो में दिख रहा बच्चा है कौन। इस बच्चे का नाम है अभिषेक, उम्र महज 11 साल। अभिषेक 7वीं में पढ़ता है। पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांव के रहने वाले अभिषेक को डांस का जबर्दस्त शौक है। वो सल्ला चिंगरी गांव का रहने वाला है, जो कि नेपाल बार्डर से सटा है। अभिषेक की दो बड़ी बहनें भी हैं, जो कि उसी राजकीय इंटर कॉलेज सल्ला में पढ़ती हैं, जहां अभिषेक पढ़ता है। अभिषेक के पिता डूंगर सिंह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। हुनरमंद बेटे का ये वीडियो देख वो भी बहुत खुश हैं। लाल रातों रात सेलिब्रेटी जो बन गया है। सोशल मीडिया पर पिथौरागढ़ का ये लिटिल डांसर छाया हुआ है। वीडियो को हजारों बार शेयर किया गया, लाखों बार देखा गया...वीडियो की बात बहुत हो गई, चलिए अब आप भी ये वीडियो देख लीजिए। अभिषेक का शानदार डांस देखकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे।