देहरादून: परिवार की डांट से नाराज लड़के ने नहर में कूदकर दी जान, पुलिस ने बरामद की लाश

देहरादून में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में जानकर आप भी अपने बच्चे को डांटने से पहले कई बार सोचेंगे...पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Youth Jumped  Into The shakti nahar dehradun
Image: Youth Jumped Into The shakti nahar dehradun

देहरादून: माता-पिता बच्चों के लिए क्या नहीं करते। बच्चे ही उनकी पूरी दुनिया होते हैं। कभी प्यार से तो कभी डांट से बच्चे को समझाते हैं, पर कई बार बच्चे ही इस डांट को गलत समझ लेते हैं। और ऐसा गंभीर कदम उठा लेते हैं, जो माता-पिता को जिंदगी भर का दर्द दे जाता है। देहरादून में भी ऐसा ही हुआ। यहां माता-पिता की डांट से नाराज होकर एक लड़के ने उनकी आंखों सामने ही नदी में छलांग लगा दी। परिवारवाले अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। घटना कुल्हाल इलाके की है। जहां शनिवार को एक युवक शक्तिनहर में कूद गया। युवक का नाम सुमित है, उसकी उम्र 26 साल थी। वो मूल रूप से हिमाचल के जिला सिरमौर का रहने वाला था। युवक का शव पुलिस ने कुल्हाल पावर हाउस के इंटैक से बरामद कर दिया है। युवक के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की आशंका, 5 जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट
बताया जा रहा है कि सुमित और उसके परिवार के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। परिवार वाले सुमित को समझाते थे, पर उनकी बातें सुमित को रास नहीं आईं। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ था। सुमित को उसके परिवार वालों ने डांट दिया। इस बात से सुमित इतना नाराज हुआ कि खुदकुशी करने के लिए शक्तिनहर के पास चला आया। परिवार वाले उसे आवाज देते रहे, वापस लौट आने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन उनके देखते ही देखते सुमित ने शक्तिनहर में छलांग लगा दी। ये देख आस-पास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार लंबी तलाश के बाद शव बरामद हुआ। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुमित को किसी बात पर डांट दिया था। डांट से नाराज होकर वो घर से भाग गया। वो उसे मनाने की कोशिश कर ही रहे थे, पर सुमित माना नहीं और गुस्से में शक्तिनहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद सुमित के परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता खुद को कोस रहे हैं।