पहाड़ी छोरे ने MTV के शो में अपने रैप से मचाई धूम, रैपर रफ्तार को बनाया फैन..देखिए वीडियो

आजकल पहाड़ के गौरव मनकोटी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी वजह है उनका MTV के शो में गाया गया रैप गीत...सीधे पहाड़ से...आप भी देखिए
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: almora gaurav mankoti in mtv hussel video
Image: almora gaurav mankoti in mtv hussel video

: उत्तराखंड के बच्चों में हुनर तो है...इस बात से अब बॉलीवुड स्टार्स भी इत्तेफाक रखते हैं। आज हम एक ऐसे लड़के के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो कि अल्मोड़ा का रहने वाला है। नाम है गौरव मनकोटी। गौरव आजकल एमटीवी के शो हसल में छाए हुए हैं। एमटीवी का मंच और वहां देशभर से आए हुए कलाकार...शो का नाम है हसल, यानी साफ है कि ये शो उन युवा रैपर्स के लिए है, जो वास्तव में रैप संगीत में कुछ करना चाहते हैं। इस मंच पर जज के तौर पर रफ्तार, सलीम मर्चेंट, न्यूक्लिया और राजा कुमारी जैसे धुरंधर हैं। गौरव मनकोटी मंच पर आते हैं और ‘‘सीधे पहाड़ से..’’ गीत गाते हैं। इसके बाद तो शो का समा ही बंध गया। जज भी गौरव मनकोटी के फैन बन गए और उनका सलेक्शन अगले राउंड के लिए किया गया है। आगे आप भी देखिए वीडियो

यह भी पढें - पहाड़ के ‘मांगल’ गीत यू-ट्यूब पर आते ही सुपरहिट, पांडवाज़ लाए हैं यादगार तोहफा..देखिए
वास्तव में देवभूमि में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां हर जगह ऊर्जावान युवा भरे पड़े हैं। इन्हीं में से गौरव मनकोटी भी बेहद खास हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं। आप भी ये वीडियो देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: