देहरादून के अभिमन्यु को टीम इंडिया मिल सकती है जगह, शतक लगाकर जीता BCCI का दिल

दलीप ट्रॉफी में शतकीय पारी खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन ने बीसीसीआई सेलेक्टर्स का दिल जीत लिया...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
duleep trophy: Abhimanyu easwaran century in duleep trophy final
Image: Abhimanyu easwaran century in duleep trophy final

: उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन शानदार फॉर्म में हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। इंडिया रेड टीम की तरफ से खेल रहे अभिमन्यु ने शानदार शतक लगाया। उनकी वजह से इंडिया रेड टीम को फायदा हुआ है। टीम मजबूत स्थिति में है, पर फायदा अभिमन्यु ईश्वरन को भी हुआ है। ये युवा खिलाड़ी अपनी शतकीय पारी से सेलेक्टर्स की नजर में आ गया है। अभिमन्यु का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेलेक्टर्स भी अभिमन्यु के खेल से खुश नजर आए। सूत्रों की मानें तो जल्द ही दून का ये होनहार क्रिकेटर भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बन सकता है। अभिमन्यु के भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनते ही उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। बता दें कि इन दिनों बंगलुरु में दलीप ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। जिसमें इंडिया रेट और इंडिया ग्रीन टीम के बीच पांच दिवसीय फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज में रचा इतिहास, विकेटकीपिंग में धोनी से भी तेज निकले
देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया रेड टीम का हिस्सा हैं और बतौर सलामी बल्लेबाज टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। पहली पारी में इंडिया ग्रीन की टीम ने सभी विकेट खोकर 231 रन बनाए। वहीं इंडिया रेड की तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार पारी की शुरुआत की। वो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 173 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से टीम के लिए 102 रन जोड़े। टीम का स्कोर दो विकेट पर 175 रन है। चलिए अब आपको अभिमन्यु ईश्वरन के बारे में बताते हैं। अभिमन्यु देहरादून के रहने वाले हैं। वो गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के बेटे हैं। होनहार अभिमन्यु को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने बंगाल की सीनियर टीम का कैप्टन बनाया है। वो पिछले कई साल से बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। अभिमन्यु ने इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे के वक्त भी शानदार प्रदर्शन किया। साल 2018-19 के रणजी मैच में उन्होंने 6 मैचों में 861 रन बनाए। सूत्रों का कहना है कि अभिमन्यु के खेल से बीसीसीआई के सेलेक्टर्श खुश हैं, जल्द ही उन्हें भारतीय सीनियर टीम में जगह मिल सकती है।