ये पहाड़ी गीत जबरदस्त है, सोशल मीडिया पर आते ही पॉपुलर हुआ..आप भी देखिए

मैशअप के दौर में अगर कुछ ओरिजनल सुनना चाहते हैं तो शाश्वत पंडित का ये नया गाना आपको जरूर पसंद आएगा, देखिए वीडियो...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Shashwat pandit: Uttarakhand star Shashwat pandit  new song on You Tube
Image: Uttarakhand star Shashwat pandit new song on You Tube

: बदलते वक्त के साथ पहाड़ी लोकगीत भी बदले हैं। ये बदलाव सुखद है। उत्तराखंड के होनहार युवा अपने टैलेंट के दम पर उत्तराखंडी लोकसंगीत को अलग मुकाम तक ले गए हैं। इन्हीं होनहारों में से एक हैं लोकगायक शाश्वत पंडित। यूं समझ लिजिए कि लोकसंगीत शाश्वत के लिए केवल हुनर नहीं बल्कि उनका जुनून है। गायकी-संगीत के लिए ये जुनून उनके गीतों में भी दिखता है। गढ़वाली गीतों के शौकिनों के लिए शाश्वत अपना नया गीत लेकर हाजिर हुए हैं। गढ़वाली गीत ‘आंख्यों मा तेरू लगायूं कालो चस्मा’ यूट्यूब पर आते ही हिट हो गया है। अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं, सुन चुके हैं, इसकी तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये गीत खूब धूम मचा रहा है। गीत के सिंगर और कंपोजर के साथ-साथ लिरिसिस्ट भी शाश्वत जे पंडित ही हैं। म्यूजिक गुंजन डंगवाल का है। वीडियो में आपको शाश्वत और दिव्या नेगी की अदाकारी देखने को मिलेगी। गीत का वीडियो क्रिएटिव बुड़बक ने तैयार किया है। गीत के बारे में आपने जान लिया। यहां हम आपको इस गढ़वाली गीत का वीडियो भी दिखाएंगे। पर सबसे पहले बात करेंगे शाश्वत पंडित की। शाश्वत देवप्रयाग के रहने वाले हैं। बचपन से संगीतप्रेमी थे, पर कभी गायक बनेंगे ये सोचा नहीं था।

पिता जयप्रकाश पंडित नगर पालिका अध्यक्ष होने के साथ-साथ अंग्रेजी के टीचर भी थे, इसीलिए घर में पढ़ाई पर खूब जोर दिया जाता था। शाश्वत के संगीत सफर की शुरुआत भी बड़े अनोखे ढंग से हुई। कहते हैं एक बार वो गढ़वाल यूनिवर्सिटी में एक सिंगिंग कंपटीशन में हिस्सा लेना चाहते थे, पर जज ने उन्हें कह दिया कि वो कभी गा नहीं सकते। ये बाद शाश्वत को चुभ गई। बस तब से उनके दिल-दिमाग में हर वक्त संगीत बजने लगा। सपने में भी गीत गाने लगे। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से की। ओएनजीसी में नौकरी लगने वाली थी, पर हाईस्कूल में दो नंबर कम रह गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाश्वत 11 इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हैं। इस वक्त वो दून इंटरनेशनल स्कूल में संगीत शिक्षक हैं। संगीत के साथ-साथ छात्रों को ज्ञान से जोड़ रहे हैं। अपनी जिद के दम पर लोकसंगीत की दुनिया में छा जाने वाले शाश्वत उत्तराखंड का, पहाड़ियो की खुद्दारी, उनके जुनून का शाश्वत सत्य हैं। शाश्वत के बारे में आपने काफी जान लिया, चलिए अब उनका नया म्यूजिक वीडियो भी देख लीजिए, उम्मीद है हजारों लोगों की तरह आपको भी शाश्वत का ये रॉकिंग अंदाज खूब पसंद आएगा...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: