देहरादून: पुलिस की सख्ती के बावजूद उत्तराखंड में नशीले पदार्थों का कारोबार खूब फलफूल रहा है। ड्रग तस्करी के मामलों में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी पकड़ी जा रही हैं। पहाड़ के सीमांत इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं। चिंता की बात ये है कि यहां महिलाएं भी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त मिल रही हैं। ऐसा ही मामला चंपावत के लोहाघाट में सामने आया, जहां पुलिस और एसओजी की टीम ने चरस की तस्करी कर रही महिला और उसके साथी युवक को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 3.38 किलोग्रामी चरस मिली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस और एसओजी की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। देवीधुरा के पास अभियान चल रहा था।