Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: एक दुखद खबर पिथौरागढ़ से आ रही है, जहां इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 21 साल की रजनी आर्या इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में बीटेक थर्ड इयर में पढ़ रही थी। रजनी होनहार थी, माता-पिता को उससे बड़ी उम्मीदें थी। बेटी जीवन में कुछ बन जाए, इसीलिए उन्होंने रजनी को पढ़ने के लिए पिथौरागढ़ भेजा था, पर रजनी ने एकाएक खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत से परिजन सदमे में हैं। उनके आंसू थम नहीं रहे। रजनी मूल रूप से बागेश्वर के गरूड़ की रहने वाली थी। वो कॉलेज के पास स्यूनीगैर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। रजनी अकेली रहती थी। मंगलवार को परिजनों ने रजनी को कई बार फोन किया पर फोन नहीं उठा। परिजन रजनी से संपर्क करने में नाकामयाब रहे। उनका मन अनहोनी की आशंका से कांप उठा।