Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी-उत्तरकाशी के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। टिहरी में बन रहे डोबरा-चांटी पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, पर लोनिवि कर्मचारियों को इन दिनों काम करने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह हैं वो लोग जो कि उत्सुकता के चलते अक्सर पुल पर भीड़ जमाए रहते हैं। पुल के दोनों सिरे जुड़ गए हैं। डोबरा और चांटी एक दूसरे से जुड़ गए हैं, पर पुल का निर्माण कार्य अब भी बाकी है। पुल पर नियमित आवाजाही के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा। पुल पर लोगों की भीड़ लगने की वजह से लोनिवि कर्मचारी अपना काम नहीं कर पा रहे। यही वजह है कि डोबरा-चांटी पुल पर अब पुलिस का पहरा रहेगा। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुल पर लोगों के जमावड़े से परेशान लोनिवि ने प्रशासन से निर्माण स्थल पर पुलिस तैनाती की मांग की है। शनिवार को डीएम ने पुल का निरीक्षण किया। साथ ही पुल पर पुलिस की तैनाती और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। पुल बनने के बाद जनता से यूजर चार्ज भी वसूला जाएगा। लोनिवि अधिकारियों को इसके लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।