देहरादून: दरकते रिश्ते और पारिवारिक कलह लोगों की जान ले रहा है। पारिवारिक तनाव का असर दिमाग पर कुछ इस कदर हावी होता है, कि लोग एक झटके में जिंदगी खत्म करने लेने का फैसला ले लेते हैं। देहरादून के रहने वाले 59 साल के प्रकाशचंद्र जोशी के साथ भी ऐसा ही हुआ। प्रकाशचंद्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश एक दुकान की छत पर लगे लोहे के एंगल से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने घरेलू कलह से परेशान रहने की बात लिखी है। घटना प्रेमनगर इलाके की है। जहां 59 साल के चंद्रप्रकाश ने खुदकुशी कर ली। चंद्रप्रकाश का परिवार विंग नंबर-1 में रहता है। उसने घर के पास ही एक दुकान की छत पर लगे लोहे के एंगल से तार बांधकर फांसी लगा ली।