Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के युवा अच्छी नौकरी की तलाश में बाहर चले जाते हैं। अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर हो जाते हैं लेकिन बाहर वो कैसी जिंदगी जी रहे हैं, इस बात को भी समझना जरूरी है। हाल ही में समाजसवी रोशन रतूड़ी ने एक दुखद खबर बताई। उत्तराखंड के अंजनीसैण, धपोली गाँव के रहने वाले जयप्रकाश का दुबई मैं निधन हो गया। वो दुबई में शेफ का काम करते थे। वो सडक किनारे चल रहे थे और पीछे से आती हुई तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मारी जिसकी वजह से जयप्रकाश के दिमाग़ पर व छाती पर गहरी चोट लग गई। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी । रोशन रतूड़ी ने जानकारी दी है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है ओर अभी ये केस पुलिस स्टेशन से लेकर कोर्ट तक पहुँच गया है। मात्र 26 साल की उम्र में जयप्रकाश इस दुनिया से चले गए। उनकी तीन साल की बेटी है। पिता का भी 2011 मैं निधन हुआ था। जिस आदमी ने जयप्रकाश को टक्कर मारी थी वो अरब देश का रहने वाला है, जो अब सलाखों के पीछे है।
साथियों आख़िरकार कल रात मैं दुबई से देंवगत जयप्रकाश मिसतरी जी का शव लेकर आज सुबह 2:30 Am अपने वतन दिल्ली एर्पोर्ट पर...
Posted by Roshan Raturi RR on Saturday, September 21, 2019