दुखद: उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की मां का निधन, लंबे वक्त से बीमार थीं

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की माता सुधा दुर्गापाल का अल्मोड़ा मे निधन हो गया, वो लंबे समय से बीमार थीं...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
roop durgapal: Actress roop durgapals mother passes away
Image: Actress roop durgapals mother passes away

: मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की माता डॉ. सुधा दुर्गापाल का निधन हो गया है। वो 68 साल की थीं। 25 सितंबर को उन्होंने अपने अल्मोड़ा स्थित आवास में अंतिम सांस ली। डॉ. सुधा दुर्गापाल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल की धर्मपत्नी थीं। उनकी बेटी रूप दुर्गापाल टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। रूप दुर्गापाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी सीरियल बालिका वधू से की थी। उन्होंने बालिका वधू में सांची का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। सीआईडी, स्वरांगिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी...जैसे तमाम टीवी शोज हैं, जिनमें रूप दुर्गापाल नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल की माता डॉ. सुधा दुर्गापाल लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं।

यह भी पढ़ें - इस गढ़वाली गीत ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, हर किसी ने की खुलकर तारीफ..देखिए
25 सितंबर की रात उनकी मौत हो गई। स्वर्गीय सुधा दुर्गापाल के पति डॉ. जेसी दुर्गापाल स्वास्थ्य निदेशक पद से रिटायर्ड हैं, उनकी गिनती शहर के वरिष्ठ डॉक्टर्स में होती है। सामाजिक कार्यकर्ता रीता दुर्गापाल ने सुधा दुर्गापाल के निधन की पुष्टि की। गुरुवार शाम चार बजे विश्वनाथ घाट में सुधा दुर्गापाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ. सुधा दुर्गापाल की दो बेटियां हैं। रूप दुर्गापाल सिनेमा और टीवी जगत में नाम कमा रही हैं, जबकि दूसरी बेटी पारुल मीडिया सेक्टर में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने डॉ. सुधा दुर्गापाल के निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।