शोरूम में काम करने वाली युवती ने मैनेजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: girl molested in roorkee
रुड़की: यह भी पढ़ें - Insert Hindi Title
उत्तराखंड में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। घर हो, सड़क-कॉलेज या फिर दफ्तर हर जगह लड़कियां शोषण का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला हरिद्वार के रुड़की का है, जहां शोरूम में काम करने वाली युवती ने अपने मैनेजर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद मैनेजर ने अपनी अलग ही कहानी सुनाई है। मैनेजर का कहना है कि लड़की उसे बदनाम करना चाहती है, इसीलिए उस पर झूठे आरोप लगा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कर ली है। घटना रुड़की के मुख्य बाजार की है। यहां एक नामी ब्रांड के जूतों का शोरूम है। पीड़ित लड़की इसी शोरूम में काम करती थी। शोरूम का मैनेजर मनोज कुमार है। पीड़ित ने बताया कि वो एक महीने पहले शोरूम में बतौर सेल्स गर्ल काम करने आई थी। एक दिन वो शोरूम में काम कर रही थी, इसी दौरान मैनेजर ने उसे गलत तरीके से छुआ।
यह भी पढ़ें - देवभूमि के सपूत ने बढ़ाया मिट्टी का मान, अदम्य साहस के लिए मिला तटरक्षक मेडल
आरोपी ने लड़की को पकड़ने की कोशिश भी की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी मैनेजर ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद डरी हुई लड़की सीधे घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ पुलिस मे तहरीर दी। वहीं आरोपी मैनेजर का कहना है कि कुछ समय पहले लड़की ने उससे कुछ पैसे उधार लिए थे। ये पैसे वो लौटा नहीं रही थी। मैनेजर ने उससे अपने रुपये वापस मांगे तो लड़की ने उसे छेड़खानी के झूठे केस में फंसा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।