बीके सामंत अपने नए गीत ‘तू ऐजा ओ पहाड़’ के जरिए प्रवासी उत्तराखंडियों से अपने घर-गांव वापस लौटने की अपील कर रहे हैं, देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Bk Samant new release Inspiring people to come back home
: पलायन पहाड़ की विडंबना है, अपने गांव से, अपने घर से बिछड़ने का दर्द क्या होता है, ये किसी पहाड़ी से पूछिए। पलायन की वजह से गांव के गांव खाली हो गए हैं, इन्हें घोस्ट विलेज कहा जाने लगा है। पहाड़ और पहाड़ियों की इसी पीड़ा पर एक शानदार गीत बना है, जिसके बोल हैं ‘तू ऐजा ओ पहाड़’ । गीत को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, गायक बीके सामंत ने। बीके सामंत वही हैं जिन्होंने थलकी बाजार जैसे सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज दी है। अपने नए गीत के जरिए वो दूसरे क्षेत्रों में बसे उत्तराखंडवासियों से पहाड़ लौट आने की अपील कर रहे हैं। गीत तो सुमधुर है ही, वीडियो भी शानदार है। गीत को तैयार किया है श्रीकुंवर एंटरटेनमेंट ने। बीके सामंत के साथ ही रेडियो चैनल रेड एफएम के आरजे काव्य ने भी इसमें अपना योगदान दिया है। इसी गीत में आपको छोटी सी झलक संजय शर्मा दरमोड़ा की भी देखने को मिलेगी। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - पहाड़ का एक होनहार वकील, जो कड़ी मेहनत से बदल रहा है देवभूमि की तकदीर..देखिए वीडियो
गीत के लिरिक्स बहुत अच्छे हैं... तू आंख्यों को काजल, तू ह्यूंद को बादल जैसे शब्द सीधे दिल को छूते हैं। अगर आप पहाड़ में रहते हैं तो बहुत अच्छा है, पहाड़ से बाहर रहते हैं तो यकीन मानिए ये गीत देखकर आपका भी अपने गांव लौटने का मन जरूर करेगा। शहर की तपती धूप में ये गीत ठंडी हवा के झोंके जैसा लगता है, जिसे देख आप अपने बचपन में, अपने गांव, अपने पहाड़ में लौट जाते हैं। ये गीत आपको पहाड़ की तरफ बुलाता है। गीत के माध्यम से बीके सामंत पहाड़ के युवाओं से अपने पहाड़ लौट आने की अपील कर रहे हैं। उम्मीद है उनकी ये अपील लोगों के दिल तक जरूर पहुंचेगी, लोगों को उनके घर, गांव, पहाड़ आने के लिए प्रेरित करेगी। गीत का प्रीमियर 29 सितंबर को यूट्यूब पर हुआ है, तब से अब तक इसे 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट बॉक्स सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से भरा है। गीत के बारे में बहुत बातें हो गई, चलिए अब आप ये शानदार गीत देख लीजिए, यकिन मानिए आप इसे बार-बार जरूर देखना चाहेंगे…