आखिर ऐसा क्या हुआ कि इन दो बेटियों को धमकियां मिलने लगी ? इस बारे में विस्तार में समझने की बेहद जरूरत है। हर एक वीडियो को गौर से देखिएगा।
-
आदिशा
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: video got viral of two girls in uttarakhand
: उत्तराखंडी...शब्द सुनने में अच्छा लगता है। ये तो छोड़िए..अब तो सोशल मीडिया पर भी बहार है, हर कोई खुद को पहाड़ी-पहाड़ी कहकर खुश है। यानी कि आंखों को अच्छा लगने वाला एक दौर चला है..’पहाड़ी दौर’। लेकिन हम So Called पहाड़ियों की सबसे बड़ी खूबी क्या है? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए दिमाग पर ज्यादा प्रेशर मत डालिए...हम बता देते हैं। पहाड़ियों ने समाज के पैबंदों को एकता के धागे और इज्जत की सुई से सीना सीखा है। सीधे शब्दों में कहें तो सम्मान की रक्षा ही हम लोगों का पहला कर्तव्य रहा। देश का सम्मान, भूमि का सम्मान, भूम्याल का सम्मान और बेटियों का सम्मान...बेटियों का सम्मान ? क्या सच में हम बेटियों का सम्मान करते हैं? या फिर वक्त के साथ आगे बढ़कर हम बेटियों के सम्मान को कुछ पीछे छोड़ आए हैं? हां...अगर हम बेटियों को सम्मान करते, तो फिर ये दो बेटियां ऐसा कहने पर मजबूर क्यों हैं? कौन है जो उन्हें गंदे-गंदे शब्द कह रहा है? कौन है जो इन बेटियों को गाली दे रहा है ? क्यों ये बेटियां इतनी डरी हुई हैं? पहले ये वीडियो देखिए और फिर आगे की कहानी पढ़ लीजिए।
और इस प्रकार Drk और उसके Followers संस्कृति बचा रहे हैं
और ये हैं बल पहाड़ी...जो अपनी बहनों की तक इज़्ज़त नहीं कर रहें हैं
Posted by Pure Pahadi on Wednesday, October 2, 2019
अब हम आपको इस कहानी के बारे में विस्तार से बता देते हैं। ये दोनों ही बेटियां उत्तराखंड को नेशनल लेवल पर रिप्रजेंट कर चुकी हैं। जी हां दोनों ही बेटियां बैडमिंटन प्लेयर हैं और राष्ट्रीय स्तर पर जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी हैं। इसी बीच ये दो बेटियां कुछ वक्त पहले टिक-टॉक के एक वीडियो से मशहूर हो गई थीं। टिक-टॉक...यानी जिसमें आपको सिर्फ एक्टिंग करनी होती है...डॉयलॉग उस ऐप में इनबिल्ड होते हैं। वो वीडियो क्या था, जरा एक बार ये भी देख लीजिए, उसके बाद आगे की कहानी जानिए
वीडियो में खराबी क्या है? कुछ भी नहीं..भई संस्कृति बचाने की बात हर कोई करता है लेकिन जमीन पर आकर उसे बचाना और संवारना हर किसी का काम है। अपने पहले वीडियो के आते ही ये दोनों ही लड़कियां काफी मशहूर हो गईं, तो अचानक सोशल मीडिया पर डीआरके नाम के एक लड़के की एंट्री होती है। लड़का शायद दिल्ली में रहता है और कहता है कि एक दिन इन दोनों लड़कियों की शादी शहर में हो जाएगी और फिर दोनों अपने बच्चों को पहाड़ की तरफ नहीं भेजेंगी। अब आप लड़के का भी वीडियो देख लीजिए।
गजब हाल है हमारे उत्तराखंड का...अपने ही लोग टांग खींचने में लगे हैं
Posted by Ruchi Rawat on Wednesday, October 2, 2019
डीआरके नाम का लड़का, टिहरी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली में रहता है। बोलने की आज़ादी सभी को है...राइट टू स्पीच हर किसी के लिए है। लेकिन हर बात की एक सीमा होती है। शायद उस सीमा का ध्यान रखा जाता, तो आज ये दोनों बेटियां इस तरह से अपनी बात नहीं कहती। बेटियां साफ कह रही हैं कि डीआरके के फॉलोवर्स उन्हें गंदी-गंदी बातें कह रहे हैं, गालियां दे रहे हैं। हमारा भी वो ही सवाल है कि जिस समाज ने हमें बेटियों की इज्जत करना सिखाया, आज उसी समाज के बीच में इन बेटियों का मखौल क्यों बनाया जा रहा है?