Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड में क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। जल्द ही देहरादून के स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच होंगे। दूनवासी वेस्टइंडीज के क्रिकेटर्स को देहरादून में चौके-छक्के उड़ाते देखेंगे। उत्तराखंडवासियों को अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 व वन-डे मैचों का रोमांच देखने को मिलेगा। क्रिस गेल के साथ पूरी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम उत्तराखंड आने वाली है। पांच नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 और वन-डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। टी-20 और वनडे मैच देहरादून में कहां होंगे, ये भी नोट कर लें। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें जिस जगह भिड़ने वाली हैं वो जगह है देहरादून का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जो कि रायपुर में स्थित है। पांच नवंबर से दो टी-20 मैच और 13 नवंबर से 3 वन-डे मैचों की सीरीज यहां खेली जाएगी।