Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर्स अपने शानदार खेल से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इन युवा क्रिकेटर्स में से एक हैं हल्द्वानी के कमल कान्याल, जिन्होंने वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार शतकीय पारी खेली। कमल के शतक की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की। आज हर कोई कमल की सफलता देख रहा है, पर एक दौर ऐसा भी था, जब ये युवा क्रिकेटर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गया था। बात साल 2013-14 की है। कमल ने क्रिकेट करियर की शुरुआत की ही थी कि साल 2014-15 में उन्हें ब्लड कैंसर हो गया। कमल कन्याल में ब्लड कैंसर का पता पहले स्टेज में ही चल गया था। जिसके बाद कमल कन्याल पूरे एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे। परिजनों ने उनका नोएडा के अस्पताल में ट्रीटमेंट कराया।