रुड़की में छेड़छाड़ करने वाले मनचले की लड़की ने सरेआम पिटाई कर दी, लोगों ने भी लड़के को पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: People beaten accused of molestation in haridwar
रुड़की: घर, सड़क, स्कूल-कॉलेज...लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। मनचले लड़कों की वजह से लोग बेटियों को स्कूल-कॉलेज नहीं भेजते। किसी तरह पढ़-लिख जाती हैं तो नौकरी नहीं करने देते, मन में अनहोनी का डर लगा रहता है। अच्छी बात ये है कि अब लड़कियां खुलेआम होने वाली छेड़छाड़ को इग्नोर करने की बजाय इसका विरोध कर रही हैं, मनचलों को सबक सिखा रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रुड़की का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक लड़की मनचले युवक को चप्पलों से पीटते दिख रही है। घटना हरिद्वार के रुड़की की है, जहां मनचला युवक लड़की को छेड़ रहा था। छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने युवक की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। लड़के को पीटते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: BSF जवान गिरफ्तार, डॉक्टरों को पीट-पीटकर कपड़े फाड़ दिए थे
जब लोगों को युवक की हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने भी लड़के पर खूब हाथ साफ किया। गुस्साए लोग लड़के पर लात-घूंसे बरसाते रहे। हंगामा बढ़ने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लड़की मनचले को चप्पल से पीटती दिख रही है। यही नहीं आस-पास के लोग भी लड़के को पीटते नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। अब देखिए वीडियो