Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की डीएम स्वाति एस भदौरिया अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें चमोली की लेडी सिंघम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आम लोगों के दिल में कैसे जगह बनानी है, ये बात स्वाति एस भदौरिया बखूबी जानती हैं। बुधवार को चमोली की डीएम ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ रहे हैं, व्यवस्था कैसी है ये जानने के साथ-साथ बच्चों को मिड डे मील में कैसा खाना मिल रहा है, डीएम ने ये भी जाना। यही नहीं मिड डे मील के खाने को चेक करने के लिए डीएम स्वाति भदौरिया खुद बच्चों के साथ खाना खाने बैठ गईं। डीएम को बच्चों को साथ खाना खाते देख हर कोई हैरान था। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। डीएम स्वाति भदौरिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र देवर खडोरा के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने आंनगबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर मिड डे मील का भोजन भी खाया। दरअसल डीएम भोजन की गुणवत्ता जांचना चाहती थीं, और ऐसा तभी होता जब वो मिड डे मील का खाना खुद चखतीं।