उत्तराखंड के क्रिकेटर मनीष पांडे की जिंदगी में आई खूबसूरत एक्ट्रेस, जल्द होगी शादी

इंटरनेशनल क्रिकेटर मनीष पांडेय साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस संग विवाह बंधन में बंधने वाले हैं, पढ़ें पूरी खबर
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Cricketer Manish pandey: Manish pandey will marry to south Indian actress ashrita shetty
Image: Manish pandey will marry to south Indian actress ashrita shetty

: इंडियन क्रिकेट टीम के टैलेंडेट क्रिकेटर मनीष पांडेय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उत्तराखंड मूल के इस क्रिकेटर को जिस सुंदरी ने क्लीन बोल्ड किया है, वो हैं एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी। आश्रिता साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से हैं। वो साउथ की कई सुपरहिट मूवीज में नजर आ चुकी हैं। पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली आश्रिता का दिल जीता है उत्तराखंड के क्रिकेटर मनीष पांडेय ने। मनीष पांडेय भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हैं। वो मूलरूप से नैनीताल के रहने वाले हैं। मनीष जल्द ही आश्रिता संग विवाह बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तारीख का ऐलान भी हो गया है।क्रिकेटर मनीष पांडेय और आश्रिता इसी साल 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे। दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि मनीष पांडेय साउथ की एक्ट्रेस आश्रिता संग रिलेशनशिप में हैं। अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है, क्योंकि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडेय फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वो भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर साथ थे। यही नहीं मनीष साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम का हिस्सा भी रहे थे। 2 दिसंबर को 30 वर्षीय मनीष मुंबई में साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता संग विवाह बंधन में बंध जाएंगे। आश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्में कर चुकी हैं, जल्द ही वो आर पन्नीरसेल्वम के डायरेक्शन में बनने वाली एक बड़ी फिल्म में नजर आएंगी। मनीष पांडेय की शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे। शादी की रस्में मुंबई में दो दिन तक चलेंगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के ऋषभ पंत की जिंदगी में आई खूबसूरत लड़की, वो भी पहाड़ से ही है..देखिए