वर्ल्ड चैंपियनशिप में दम दिखाएगा पहाड़ का लाल, 222 km दौड़कर बनाया था नेशनल रिकॉर्ड

द्वाराहाट के विनय साह फ्रांस में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे...आप भी उन्हें शुभकामनाएं दें
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Vinay sah: Vinay sah will participate in the world championship
Image: Vinay sah will participate in the world championship

: देवभूमि के प्रतिभावान खिलाड़ी हर खेल में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। तमाम चुनौतियों और संसाधनों की कमी के बावजूद उत्तराखंड के खिलाड़ी हर खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं विनय साह, जिन्होंने चौबीस घंटे में 222.02 किमी दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। विनय अल्मोड़ा के द्वाराहाट के रहने वाले हैं। नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाला ये एथलीट जल्द ही फ्रांस में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। विनय ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। आगामी 26 और 27 अक्टूबर को फ्रांस के एलवी में 24 घंटे की दौड़ का आयोजन होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पूरी दुनिया के खिलाड़ी जुटेंगे। भारत की तरफ से विनय साह चुने गए हैं। वो 250 किमी दौड़ने के लक्ष्य को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की इस सलामी जोड़ी ने दिलाई गांगुली-सहवाग की याद, इन पर BCCI की नज़र
हाल ही में विनय अपने पैतृक निवास द्वाराहाट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। विनय ने बताया कि इन दिनों वो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं। विनय साह शीतला पुष्कर वार्ड में रहते हैं। उनका चयन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एल्ट्रा-24 ऑवर वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप के लिए विनय का सेलेक्शन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया। इस वक्त विनय दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। वो दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। विनय क्रोएशिया और दक्षिण अफ्रीका में हुई चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बीते मार्च में चंडीगढ़ के पंचकुला में टफ मैन प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें विनय ने 24 घंटे में 24 घंटे में 222.02 किमी दौड़कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। विनय का रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। उनकी लगन को देखते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें फ्रांस में होने वाली चैंपियनशिप में भेजने का फैसला किया है।