Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी झील ने कम वक्त में ही पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास जगह बना ली है। झील की खूबसूरती ने विश्वभर के पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यही वजह है कि सरकार भी झील और उसके आस-पास के क्षेत्र को विकसित करने के प्रयास में जुटी है। इसी कड़ी में टिहरी बांध के किनारे 234 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाई जाएगी। जिससे टिहरी झील की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। प्रशासन की कोशिशें जारी हैं। संबंधित विभाग ने रिंग रोड की डीपीआर भी तैयार कर ली है। रिंग रोड के निर्माण में 335 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टिहरी झील 42 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है। जिसके किनारों पर 234.6 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाई जाएगी।