Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले सामने आने लगते हैं। मिलावटखोरों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह अभियान चल रहे हैं। कोटद्वार में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत देवी रोड से सौ किलो मिलावटी पनीर बरामद किया गया। चेकिंग टीम ने बताया कि देवी रोड पर सौ किलो पनीर गाड़ी से उतारा गया था, लेकिन पनीर को लेने मौके पर कोई नहीं पहुंचा। फूड इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा ने आस-पास के दुकानदारों से पनीर के बारे में पूछताछ भी की, पर किसी ने पनीर पर मालिकाना हक नहीं जताया। उप जिलाधिकारी कोटद्वार ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए थे, निर्देश मिलने पर प्रशासन की टीम अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की।