Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अगर आपका बच्चा फास्ट फूड सेंटर पर जरूरत से ज्यादा वक्त बिताता है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है, उस पर नजर रखने की जरूरत है। क्योंकि नशे के सौदागर अब फास्ट फूड सेंटर की आड़ में छात्रों को नशा परोस रहे हैं, उन्हें नशे की गिरफ्त में धकेल रहे हैं। दून में एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और एसटीएफ की टीम ने दो स्मैक तस्करों को पकड़ा है, ये दोनों फास्ट फूड की दुकान की आड़ में छात्रों को स्मैक की सप्लाई करते थे। आरोपियों का नाम अमित वर्मा और सोहन भंडारी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो बरेली से स्मैक लाते थे, जिसे देहरादून में छात्रों और युवाओं को महंगे दाम में बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपियो के पास से 106 ग्राम स्मैक भी बरामद की।