Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार क्रिकेटर पूरी दुनिया पर छाने को तैयार हैं। धीरे-धीरे ही सही उत्तराखंड के खिलाड़ी अपने शानदार खेल से चयनकर्ताओं और सीनियर प्लेयर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। ये युवा क्रिकेटर उत्तराखंड क्रिकेट का भविष्य हैं। इन्हीं होनहार क्रिकेटरों में शामिल हैं क्रिकेटर अवनीश सुधा, जिनकी धुआंधार बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी प्रभावित किया है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेटर अवनीश सुधा की तारीफ की, और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड का ये प्लेयर आईपीएल में खेलता दिखेगा। अवनीश को मुंबई इंडियंस के 23 और 24 अक्तूबर को होने वाले दो दिवसीय ट्रायल कैंप के लिए बुलावा भेजा गया है। ये जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने दी। अवनीश सुधा इस वक्त उत्तराखंड की टीम की तरफ से वीनू मांकण ट्रॉफी खेल रहे हैं। पुडुचेरी में वीनू मांकण ट्रॉफी अंडर-19 के वनडे मैच का आयोजन किया जा रहा है। ट्रॉफी के लिए 5 अक्टूबर से मैच शुरू हो चुके हैं, जो कि 26 अक्टूबर तक चलेंगे।