: उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने उत्तराखंड के एक अंडर-23 प्लेयर पर दो साल का बैन लगा दिया है। ये प्लेयर अब दो साल तक टीम के लिए नहीं खेल पाएगा। उत्तराखंड के इस क्रिकेटर का नाम है हिमांशु शर्मा। हिमांशु शर्मा उत्तराखंड की अंडर-23 टीम के लिए खेलते थे। उनके जन्मतिथि के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। उन पर दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। बीसीसीआई ने हिमांशु शर्मा की जन्मतिथि के दस्तावेजों में गड़बड़ी पकड़ ली थी, जिसके बाद उन पर दो साल के लिए बैन लगा दिया गया। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने हिमांशु के बर्थ सर्टिफिकेट में गड़बड़ी मिलने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को एक ई-मेल किया था। जिसमें लिखा था कि हिमांशु ने साल 2014-15 में डीडीसीए से खेलने के लिए दिल्ली नगर निगम से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया था।