उत्तराखंड: नाराज पत्नी ने ससुराल आने से किया इनकार, पति ने उठाया जानलेवा कदम

पत्नी ने ससुराल लौटने से इनकार किया तो गुस्साए पति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, बाद में खुद पर भी वार किए, दोनों की हालत गंभीर है...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Crime news: Husband attacked his estranged wife with a sharp weapon
Image: Husband attacked his estranged wife with a sharp weapon

रुड़की: रुड़की में पति से नाराज होकर मायके गई पत्नी पर पति ने जानलेवा हमला कर दिया। पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल दहला देने वाली ये घटना हुई भगवानपुर में, जहां सिकंदरपुर भैंसवाल में जमील का परिवार रहता है। जमील का ससुराल सिकरोडा में है। कुछ दिन पहले उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ा तो पत्नी सायरा बानो गुस्से में घर छोड़कर चली गई। वो अपने मायके सिकरोडा में जाकर रहने लगी। ये बात जमील को रास नहीं आई। वो पत्नी को घर वापस लेकर आना चाहता था, पर पत्नी राजी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सेल्फी लेते लेते गंगा नदी में बही पत्नी, मदद की गुहार लगाता रहा पति
जमील नाराज पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंच गया, उसने पत्नी को मनाने की भी कोशिश की। उसने पत्नी से वापस लौटने को कहा तो पत्नी ने उसके संग जाने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। इसी बीच गुस्साए जमील ने सायरा बानो पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। बाद में जमील ने खुद पर भी धारदार हथियार से वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कारया गया। जमील की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पति-पत्नी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।