Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हमेशा आगे बढ़ कर देश के लिए जान कुर्बान करने में भी देर नहीं की। यही वजह है कि आज उत्तराखंड के नौजवानों का नाम देश में सम्मान के साथ लिया जाता है। हर बार देखा गया है कि इस धरती के वीर नौजवान सेना में भर्ती होकर सीमा पार आतंकियों को अपनी गोलियों से करारा जवाब देते हैं। देश की रक्षा में अपनी जान तक कुर्बान कर देने वाले इन नौजवानों को हमारा सलाम। इस बीच एक दुखद खबर है पुलिस टॉप खबर है कि उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के धारी वली गांव का जवान देश के लिए कुर्बान हो गया। बताया जा रहा है कि इस गांव के सत्या लाल एसएसबी में सेवाएं दे रहे थे। वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तैनात थे। खबर है कि सत्या लाल को गोली लगी है। शहीद जवान का पार्थिव शव आज उनके गांव में पहुंचने की संभावना है। इस खबर के बाद धारी वली गांव और पूरे नौगांव ब्लॉक में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर है कि सत्या लाल के दो बच्चे हैं। देश का यह वीर सपूत अपनी जान की परवाह किए बिना अपने परिवार को अपने पीछे छोड़ गया। इस वक्त परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहीद सत्या लाल को राज्य समीक्षा की टीम की ओर से शत शत नमन।
यह भी पढ़ें - देहरादून: सड़क हादसे में 3 मुर्गों की मौत, 7 मुर्गे अस्पताल में भर्ती..गिरफ्तार हुआ मालिक