‘के गांव कि छे’..एक खूबसूरत गढ़वाली गीत लेकर आए हैं पंकज सती..आप भी देखिए

वैसे आपको बता दें कि पंकज सती काफी वक्त बाद किसी गीत को लेकर आए हैं। ये गीत अच्छा बन पड़ा है...आप भी देखिए
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: pankaj sati new garhwali song
Image: pankaj sati new garhwali song

: एक लंबा ब्रेक और उस लंबे ब्रेक के बाद वापसी। पंकज सती काफी वक्त बाद एक गढ़वाली गीत लेकर आप सभी के बीच आए हैं। गीत को लिखा भी पंकज सती ने, गाया भी पंकज सती ने और कॉम्पोजीशन भी उन्ही की है। वीडियो को टीम टोरनेडो ने तैयार किया है जबकि संगीत नवीन ध्यानी का है। खुशी अपने रोल में अच्छी लग रही हैं। गीत को बहुत ज्यादा धूम-धड़ाके वाले संगीत के साथ तैयार नहीं किया गया है। जो संगीत कानों को अच्छा लगे, उसी में इस गीत को ढाला गया है। अगर आप धूम-धड़ाके वाले गीतों को छोड़कर शांतिप्रिय गीत सुनना पसंद करते हैं तो ये गीत आपके लिए है। सोशल मीडिया पर इस गीत को काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है। पंकज सती काफी वक्त बाद वापसी कर रहे हैं लेकिन अंदाज वो ही है। आप भी देखिए वीडियो।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: