Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड को बदनाम करने वाले आखिर ये लोग कौन हैं? कौन है जो उत्तराखंड की साख मिट्टी में मिलाने की कोशिश कर रहा है। खबर वास्तव में शर्मनाक है...जहीर नाम का वो तांत्रिक तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक के नाम पर महिलाओं के साथ गंदा काम करता था। खबर उत्तराखंड के हल्द्वानी के उजाला नगर की है। यहां रहने वाला जहीर तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को तावीज पकड़ा देता था। आरोप है कि तावीज के साथ साथ जहीर महिलाओं को खाने के लिए कुछ नशीली चीज देता था। उसे खआने के बाद महिला बेहोश हो जाती और इसके बाद तांत्रिक उस महिला के साथ घिनौना काम कर देता था। कुछ इसी तरह से इस तांत्रिक ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा की रहने वाली एक महिला की परेशानी दूर करने का दावा किया। उसने समाधान के लिए उपाय बताए। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने महिला को तावीज के साथ सा थ खाने का भी सामान दिया। महिला ने उसे खाने से मना किया और फेंक दिया। बस फिर क्या था? आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो जहीर ने उसको जान से मारने की धमकी दी डाली। इस बात की जानकारी महिला ने पुलिस को दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने भई महिला की बात नहीं सुनी। इसके बाद महिला कोर्ट की शरण में गई। अब न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में बीच सड़क पर चले लात, घूंसे और बेल्ट..देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो