Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के अंडर-23 प्लेयर हिमांशु शर्मा पर बीसीसीआई ने 2 साल का बैन लगाया था। हिमांशु के जन्मतिथि के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली थी। हिमांशु के बाद अब उत्तराखंड के एक और प्लेयर को बीसीसीआई ने बैन कर दिया है। इस खिलाड़ी का नाम है चेतन रतूड़ी। चेतन उत्तराखंड क्रिकेट टीम (अंडर-23) का हिस्सा हैं। बीसीसीआई ने चेतन रतूड़ी के दस्तावेजों में गड़बड़ी पकड़ी है। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। चेतन रतूड़ी पर लगा बैन उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका है। चेतन अब दो सीजन तक बीसीसीआई का कोई भी घरेलू मैच नहीं खेल सकेंगे। हाल ही में बीसीसीआई उपाध्यक्ष की तरफ से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें चेतन के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने की बात लिखी थी|