पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: BJP-कांग्रेस के कैंडीडेट फाइनल, अब आर-पार की लड़ाई

पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है... जानिए इस बार के चुनाव का गणित
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Pithoragarh election: Pithoragarh assembly election-congress declared anju lunthi as candidate
Image: Pithoragarh assembly election-congress declared anju lunthi as candidate

पौड़ी गढ़वाल: पिथौरागढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस वक्त सबकी नजर पिथौरागढ़ में होने वाले उप चुनाव पर है। बीजेपी ने उप चुनाव के लिए चंद्रा पंत को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस की तरफ से अंजू लुंठी चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रा पंत पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की धर्मपत्नी हैं। बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कई दिन पहले ही कर दिया था, पर कांग्रेस की तरफ से किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई थी। अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस मयूख महर को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, पर मयूख तैयार नहीं हुए। उन्हें मनाने की तमाम कोशिशें नाकामयाब होने के बाद कांग्रेस ने पिथौरागढ़ उप चुनाव के लिए अंजू लुंठी को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार चयन को लेकर सोमवार देर रात तक रायशुमारी होती रही। पूर्व सीएम हरीश रावत से भी सलाह ली गई। बाद में अंजू के नाम पर सहमति बनी। अंजू लुंठी बुधवार को नामांकन कराएंगी। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रा पंत भी 6 नवंबर को ही नामांकन कराएंगी। आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल पिथौरागढ़ पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं ने मयूख महर को मनाने की बहुत कोशिश की। उनसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। पर मयूख माने नहीं। बाद में अंजू लुंठी को मैदान में उतारने पर सहमति बनी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा हम क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड सांसद अनिल बलूनी बीमार, उनके गांव जाकर उनका वादा निभाएंगे संबित पात्रा