Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में नरभक्षी गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। रुद्रप्रयाग से लेकर पिथौरागढ़ तक कोहराम मचा है। गुलदार लोगों की जान ले रहे हैं। हालिया मामला रुद्रप्रयाग का है, जहां जंगल में घास लेने गए अधेड़ को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना से लोगों में डर के साथ-साथ गुस्सा भी है। लोगों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। अब खबर विस्तार से जानते हैं। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में एक गांव है सतनी, 55 साल के मदन सिंह बिष्ट इसी गांव में रहते थे। सुबह मदन सिंह गाड़पार तोक में घास लेने गए थे, पर यहां गुलदार की शक्ल में मौत उनका इंतजार कर रही थी। जंगल में घात लगाए बैठे गुलदार ने मदन सिंह पर हमला कर दिया।