Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पहाड़ में नरभक्षी गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक बुजुर्ग की जान ले ली तो वहीं ऊधमसिंहनगर में गुलदार के हमले में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। घटना खटीमा की है, जहां पति के साथ जंगल में चारा लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला का नाम गीता देवी राणा है, 35 साल की गीता खेततसंडा मुस्ताजर गांव में रहती थी। परिजनों ने बताया कि गीता मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने गीता पर हमला कर दिया। हमले में गीता बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त गीता ने दम तोड़ दिया।