Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: पूरा उत्तराखंड इस वक्त शोक में डूबा है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए हिमस्खलन में उत्तराखंड के जवान समेत दो जवान शहीद हो गए। हादसे के वक्त दोनों जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई थी। बचाव टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, पर जब तक ये सब हुआ काफी देर हो चुकी थी। बर्फ में दबे जवानों की सांसें थम गई थीं। हिमस्खलन में जान गंवाने वाले जवानों में राइफलमैन भीम बहादुर पुन और गनर अखिलेश कुमार शामिल हैं। जवान भीम बहादुर सिंह पुन उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनकी शहादत से पूरा प्रदेश स्तब्ध है।