छात्रवृत्ति घोटाले में देहरादून में पहली गिरफ्तारी, आईटीआई कॉलेज के चेयरमैन को भेजा जेल

छात्रवृत्ति घोटाले मामले में दून में पहली गिरफ्तारी हुई, पुलिस ने मानव प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हरबर्टपुर के चेयरमैन जगमोहन सैनी को गिरफ्तार कर लिया...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Dehradun: uttarakhand scholarship scam- First arresting in Dehradun
Image: uttarakhand scholarship scam- First arresting in Dehradun

देहरादून: गरीब छात्रों के हक के करोड़ों रुपये डकारने वाले लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दून में छात्रवृत्ति घोटाले मामले में पहली गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हरबर्टपुर के चेयरमैन जगमोहन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सैनी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आईटीआई चेयरमैन जगमोहन सैनी पर कागजों में फर्जी एडमिशन दिखाकर सरकारी धन हड़पने का आरोप है। पूरा मामला क्या है, ये भी जान लें। कुछ महीने पहले प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं के नाम पर करोड़ों की धनराशि हड़पने का मामला सामने आया था। एसआईटी ने इस मामले में कार्रवाई भी की। हरिद्वार में छात्रवृत्ति का पैसा हड़पने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा का चमत्कारी मंदिर, जहां कोसी नदी के जल में नहाने से दूर होती हैं बीमारियां
देहरादून के कुछ ओहदेदारों पर भी घोटाले के आरोप लगे थे, पर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। हरिद्वार में मामला उछलने पर बीते फरवरी में देहरादून के प्रेमनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस तो दर्ज हो गया पर कार्रवाई नहीं हो पाई, क्योंकि मामले की जांच मे शामिल विवेचक सेवानिवृत्त हो गए थे, जिस वजह से कार्रवाई बीच में ही अटकी रही। बाद में मामले की जांच इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी को सौंपी गई। इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी ने सबूत जुटाने के बाद गुरुवार को इस मामले में जगमोहन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जगमोहन सैनी मानव प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हरबर्टपुर के चेयरमैन हैं। आरोपी मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।