पहाड़ के किशन महिपाल का नया गीत, अब तक करीब 3 लाख लोगों ने देखा..आप भी देखिए

रिमिक्स के दौर में कुछ ओरिजनल देखना-सुनना चाहते हैं तो ‘स्याली हो’ आपको जरूर पसंद आएगा..देखें वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
kishan mahipal: Uttarakhand star kishan mahipal’s new song on You Tube
Image: Uttarakhand star kishan mahipal’s new song on You Tube

: ‘फ्योंलड़िया’ गीत के जरिए हर युवा दिल की धड़कन बन चुके किशन महिपाल एक और धमाकेदार प्रस्तुति के साथ हाजिर हैं। उनका नया गीत ‘स्याली हो’...यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। गीत का प्रीमियर 26 अक्टूबर को हुआ था, तब से अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं, सराह चुके हैं। वीडियो को अब तक 269,396 व्यूज मिले हैं। कमेंट में लोगों की पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं आई हैं। ‘स्याली हो’ को लोकगायक किशन महिपाल ने अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है। कंपोजर भी किशन महिपाल ही हैं। म्यूजिक गुंजन डंगवाल का है। खास तौर पर गुंंजन के संगीत की भी तारीफ करनी होगी। बात चाहे सिनेमैटोग्राफी की हो या फिर कोरियोग्राफी की, गीत हर मोर्चे पर सफल रहा है। इन दिनों रिमिक्स गानों का शोर है, पर अगर इस शोर के बीच आप कुछ ओरिजनल सुनना चाहते हैं तो यकिन मानिए ‘स्याली हो’ आपको कतई निराश नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें - Insert Hindi Title
गीत तो कर्णप्रिय है ही, वीडियो भी शानदार है। वीडियो में कलाकारों ने अच्छा काम किया है। कलाकारों से लेकर कैमरे तक पर की गई मेहनत वीडियो में साफ दिखती है। लोकेशन का चुनाव भी बेहतरीन है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया ये गीत आपको खुशनुमा अहसास कराता है। उत्तराखंड के युवा लोक कलाकारों में किशन महिपाल की अलग छवि-अलग पहचान है। उनके गाया गीत ‘फ्योंलड़िया’ आज भी हर समारोह-पार्टी की शान होता है। गढ़वाली लोकसंगीत को अलग अंदाज में पेश करने के लिए किशन महिपाल और उनकी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। ये मेहनत उनके गीतों में दिखती भी है। चलिए अब आप किशन महिपाल का नया गीत भी देख लीजिए, हमें तो ये बहुत पसंद आया, उम्मीद है आपको भी पसंद आएगा...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: