Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में गौ तस्करी के मामले में वांटेड अपराधी पुलिस हिरासत से भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब दोनों ही मामलों में फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है। घटना विकासनगर की है, जहां गौकशी के मामले में वांटेज अभियुक्त पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हिरासत से फरार हो गया। आरोपी लक्सर तहसील में गोकशी के मामले में आरोपी है। आरोपी का पीछा करते वक्त एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है। आरोपी का नाम शहनाज है, वो रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव का रहने वाला है।