उत्तराखंड: रुड़की नगर निगम रिजल्ट LIVE, मेयर पद पर कांग्रेस आगे..देखिए लेटेस्ट रिजल्ट

बीते शुक्रवार को मतदाताओं ने मेयर और पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया था। आज रिजल्ट का दिन है...देखिए लाइव रिजल्ट
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Roorkee municipal corporation election counting result live
Image: Roorkee municipal corporation election counting result live

रुड़की: बीते शुक्रवार को रुड़की नगर निगम के लिए मतदान हुआ था। 64.47 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें कि रूड़की नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए 10 और पार्षद के 212 प्रत्याशी मैदान में हैं। देखा गया है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदान कम हुआ था। पिछली बार 65 फीसदी मतदान हुआ था। आज होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारियां की थी। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराई जा रही है। अब जानिए रिजल्ट से जुड़ी खास बातें।
दूसरे राउंड की मतगणना
कांग्रेस के रिशु राणा ने बीजेपी के बागी गौरव गोयल (निर्दलीय) को पछाड़ दिया।
पहले चरण में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल 1697 वोट से पहले नम्बर पर चल रहे थे। निर्दलीय गौरव गोयल 8342, बीजेपी से मयंक गुप्ता 6647 और कांग्रेस से रिशु राणा 5110 वोट पर चल रहे थे।
वार्ड 8 से रविन्द्र खन्ना लगातार पांचवीं बार पार्षद बनें।
वार्ड 1 से बसपा की अंजू जीतीं।
वार्ड 2 से बीजेपी की राजेश्वरी जीती।
वार्ड 3 से देवकी जोशी(निर्दलीय) जीती।
वार्ड 5 से दया शर्मा(बीजेपी) विजयी।
वार्ड 6 से राखी शर्मा(बीजेपी) विजयी।
वार्ड 7 से बेबी खन्ना(निर्दलीय) विजयी।
वार्ड 8 विरेन्द्र गुप्ता (निर्दलीय) विजयी। वार्ड 9 से मयंक पाल(बीजेपी) जीते।
वार्ड 10 से प्रमोद पाल (निर्दलीय) जीते। वार्ड 11 से विवेक चौधरी(बीजेपी) विजयी। वार्ड 12 से सचिन चौधरी (निर्दलीय) विजयी रहे।
मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश बाटा ने बीजेपी को समर्थन दे दिया था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में होमगार्ड्स के लिए खुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल के बराबर मिलेगा वेतन