बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

आत्महत्या का कारण अज्ञात है।पर सूत्रों के अनुसार सिपाही मानसिक रूप से परेशान था।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Uttarakhand police jawan suicide
Image: Uttarakhand police jawan suicide

नैनीताल: आज की एक बड़ी खबर उत्तराखंड पुलिस महकमे से आ रही है। बताया जा रहा है कि एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी जिसके बाद हड़कंप मच गया। यह खबर उत्तराखंड के काशीपुर से है जहां बंद पड़ी शुगर मिल में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी और खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र कुमार 2001 बैच का सिपाही था। वह चीनी मिल में सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसने 10:30 बजे के करीब कमरे में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के वक्त उसके साथ का सिपाही नाश्ता करने गया हुआ था। जब देवीपुरा का रहने वाला सुनील कुमार कमरे में चाय देने आया है तो उसने नरेंद्र कुमार के शव को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ मनोज ठाकुर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह और एसआई विनोद जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सिपाही ने अपने जबड़े से राइफल सटाई और खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन यह कहा जा रहा है कि सिपाही मानसिक रूप से परेशान था। वह 14 नवंबर को अपने पैतृक गांव से लौटा था क्योंकि 13 नवंबर को उसके पिता का वार्षिक श्राद्ध था फिलहाल इस मामले में जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: साली के इश्क में पति ने पत्नी को मार डाला, पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया