उड़ता उत्तराखंड: नशे के 554 इंजेक्शनों के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से नशे के 554 इंजेक्शन बरामद हुए, दोनों यूपी से नशे के इंजेक्शन लाकर ऊधमसिंहनगर में बेचते थे...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
smugglers arrested: Two smugglers brothers arrested in rudrapur
Image: Two smugglers brothers arrested in rudrapur

रुद्रपुर: रुद्रपुर में नशे का कारोबार करने वाले दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी युवक नशीले इंजेक्शन खरीदकर उन्हें उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 554 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। रुद्रपुर में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वाले कई लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पुलिस झा इंटर कॉलेज के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस युवकों के पास पहुंची तो दोनों वहां से भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से नशे के 554 इंजेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: क्लास में पढ़ाते-पढाते शिक्षक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दोनों सगे भाई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश से नशे के इंजेक्शन लाकर ऊधमसिंहनगर में सप्लाई करते थे। आपको बता दें कि नशे के सौदागरों का यूपी कनेक्शन पहले भी सामने आता रहा है। कुछ महीने पहले अगस्त में देहरादून पुलिस ने 6 स्मैक तस्करों को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि स्मैक तस्कर यूपी के बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में बेच रहे थे। बरेली के फतेहगंज में घर-घर में केमिकल से स्मैक तैयार की जा रही थी, जिसे उत्तराखंड के स्कूल-कॉलेजों और इंस्टीट्यूट में खपाया जा रहा था। अब ऊधमसिंहनगर में नशीले इंजेक्शन के सौदागर पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।