Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुड़की: शादी से ठीक पहले दुल्हन के भागने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, पर उत्तराखंड के रुड़की में तो गजब ही हो गया। शादी के सिर्फ 9 दिन बचे थे कि एक दिन दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। किसी को दूल्हे को मनाने तक का मौका नहीं मिला। वो घर से फरार है, वहीं दुल्हन बनने का ख्वाब संजोये बैठी युवती का हाल बुरा है। वो रो-रोकर बेहाल हो गई है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपी दूल्हे और उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर दी है। दूल्हे का परिवार रुड़की के भगवानपुर इलाके में रहता है। उसकी शादी सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी। 17 नवंबर को धूमधाम से सगाई की रस्म निभाई गई। दहेज में दूल्हे और उसके परिवार की हर डिमांड पूरी गई गई। 4 दिसंबर को शादी होनी थी। शादी के कार्ड बंट गए थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, कि महज 9 दिन पहले लड़की के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही पता चला कि लड़का सबकुछ छोड़कर भाग गया है।