देहरादून में हवालात में बंद युवक ने फांसी लगाई, दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में हवालात में बंद था

युवक पर नाबालिग संग रेप का प्रयास करने और उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप था, देर रात उसने हवालात में फांसी लगा ली...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Youth committed suicide: Youth accused of physical molestation committed suicide in Dehradun
Image: Youth accused of physical molestation committed suicide in Dehradun

देहरादून: हैदराबाद में 27 साल की डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या से पूरे देश में उबाल है तो वहीं देहरादून में रेप के प्रयास में जेल में बंद युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक सहसपुर पुलिस चौकी के हवालात में बंद था। उस पर नाबालिग संग दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा था। शुक्रवार देर रात आरोपी युवक ने कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मरने वाले युवक का नाम अभिनव कुमार यादव है, वो छपरा बलिया का रहने वाला है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। शुक्रवार को अभिनव के खिलाफ नाबालिग के पिता ने सहसपुर थाने में तहरीर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनव उनकी बेटी से एक शादी में मिला था। शादी में दोनों के बीच बातचीत हुई। युवक के इरादे गलत थे। उसने किसी तरह उनकी बेटी से दोस्ती कर ली। बाद में अभिनव ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, जिन्हें उसने वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें - मसूरी की खूबसूरत वादियों में पत्नी के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी, कहा-यहां सुकून मिलता है
अभिनव ने उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शिकायत के आधार पर थाना सहसपुर में धरा 376, 511, 504, आईपीसी व 5/6 पोस्को एक्ट और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि देर रात युवक को हवालात में ओढ़ने के लिए कंबल दिया गया था। युवक ने इस कंबल को फाड़ कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की खुदकुशी की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।