Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड अपनी समृद्ध सैन्य परंपरा के लिए जाना जाता है। पहाड़ के होनहार लाल इस परंपरा को बखूबी निभा रहे हैं। इन्हीं युवाओं में से एक हैं रजत भंडारी, जिन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस यानि सीडीएस एंट्रेंस एग्जॉम में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। रजत भंडारी उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। बचपन से ही सेना में अफसर बनना चाहते थे, इसके लिए कड़ी मेहनत की और आखिरकार सीडीएस एग्जॉम पास करने में सफल रहे। सीडीएस टॉपर में अपनी जगह बनाई। एक पहाड़ी जिले से निकलकर सीडीएस पास करने तक का सफर रजत के लिए आसान नहीं था। तमाम मुश्किलें आईं पर रजत ने हौसले के दम पर इन मुश्किलों पर जीत हासिल की। रजत के पिता सोबन सिंह भंडारी उत्तरकाशी के एनआईएम में सीनियर प्रशिक्षक हैं। रजत की स्कूलिंग मसीह दिलासा स्कूल से हुई, साल 2014 में उन्होंने एमडीएस से 10वीं पास की।