Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: रामनगर में रहने वाली भावना की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। वो बीए सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भावना पढ़-लिखकर करियर बनाने का सपना देख रही थी। उसकी जिंदगी में वैसे तो सब ठीक लग रहा था, लेकिन भावना के भीतर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था। इसका पता रविवार को तब चला, जब भावना ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना काशीपुर की है, जहां नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भावना की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। जांच में पता चला है कि ससुरालवाले भावना को जबरन पहाड़ में गांव भेजना चाहते थे। ऐसा होता तो भावना की पढ़ाई छूट जाती। ससुरालवाले जब उसे गांव भेजने की जिद पर अड़े रहे तो कोई उपाय ना देख भावना ने खुदकुशी कर ली। भावना का परिवार रामनगर के गोजानी मे रहता है। एक साल पहले 21 नवंबर को उसकी शादी पीरूमदारा में रहने वाले मंगल सिंह नेगी से हुई थी।