उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रहा मासूम बच्चा अचानक गायब, अपहरण का शक

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में दो लोग एक बच्चे को ले जाते दिखे हैं। मामले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Rudrapur little boy shiva missing
Image: Rudrapur little boy shiva missing

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में घर के बाहर खेल रहा मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया है। बच्चे के परिजन परेशान हैं और उन्होंने अपहरण की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप में रहने वाले राकेश सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। रविवार की रात 8:00 बजे के करीब राकेश का 3 साल का बच्चा विभाग घर के बाहर खेल रहा था। जब काफी देर बाद शिवा घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसे देखने के लिए बाहर आए लेकिन बाहर आते ही उनके होश उड़ गए। शिवा वहां पर नहीं था और तुरंत ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शिवा नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में दो लोग एक बच्चे को ले जाते दिखे हैं। मामले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी-उत्तराखंड में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, जानिए खास बातें